Saturday 6 September 2014

सहारनपुर से इंडियन मुजाहिद्दिन का आतंकवादी गिरफ्तार

सहारनपुर से इंडियन मुजाहिद्दिन का आतंकवादी गिरफ्तार


सहारनपुर से इंडियन मुजाहिद्दिन का आतंकवादी गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के हाथ एक और बड़ी कामयाबी लगी है। आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिद्दिन के एक आतंकवादी को दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया है। इंडियन मुजाहिद्दिन के आतंकवादी एजाज शेख को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सैल ने आज सुबह गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि एजाज शेख जामा मस्जिद धमाके का आरोपी है।

विशेष आयुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) एस एन श्रीवास्तव ने बताया, ‘‘आईएम सदस्य एजाज शेख को गिरफ्तार किया गया। उसे कल रात सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया। जामा मस्जिद हमले सहित कई आतंकी हमले में वह संलिप्त था।’’ शेख पुणे का निवासी है। वह ‘तकनीकी विशेषज्ञ’ माना जाता है और इंडियन मुजाहिदीन का महत्वपूर्ण सदस्य है।

वह लंबे समय से फरार था और एक गुप्त सूचना के आधार पर विशेष प्रकोष्ठ की एक टीम ने उसे पकड़ा। शेख की गिरफ्तारी आईएम के लिए एक और बड़ा झटका है। इस साल मार्च में इंडियन मुजाहिदीन के भारत ऑपरेशंस प्रमुख तहसीन अख्तर उर्फ मोनू को विशेष प्रकोष्ठ ने भारत-नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया था।

No comments:

Post a Comment