Friday 21 March 2014

EXCLUSIVE: UTTARAKHAND GOVERNMENT IS NOW ON LOW MAJORITY- उत्तराखंड में गिर सकती है कांग्रेस सरकार,| सतपाल महराज ने दिया कांग्रेस को झटका, BJP में हुए शामिल,| हरीश रावत कैंप का दावा, सरकार को खतरा नहीं | खबर यह भी है कि कांग्रेस के 6 विधायक सतपाल महाराज के साथ,कांग्रेस की सरकार अल्पमत में

EXCLUSIVE: UTTARAKHAND GOVERNMENT IS NOW ON LOW MAJORITY-

उत्तराखंड में गिर सकती है कांग्रेस सरकार,|

सतपाल महराज ने दिया कांग्रेस को झटका, BJP में हुए शामिल,|

 हरीश रावत कैंप का दावा, सरकार को खतरा नहीं| 

खबर यह भी है कि कांग्रेस के 6 विधायक सतपाल महाराज के साथ,कांग्रेस की सरकार अल्पमत में 

 

खबर यह भी है कि सतपाल महाराज के साथ उत्तराखंड से कांग्रेस के 6 विधायक जा सकते है। यदि ऐसा होता है तो राज्य में कांग्रेस की सरकार अल्पमत में आ सकती है। 

 

  Mar 21, 2014 at 11:56am | Updated Mar 21, 2014 at 12:48pm 
More on: #General Election 2014 #Congress #Satpal mahraj #BJP #Uttarakhand
 
नई दिल्ली। चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को एक और तगड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड के मजबूत नेता और पौड़ी गढ़वाल से सांसद सतपाल महराज ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। सतपाल महराज पार्टी से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी में शामिल हो गए हैं। 

आज बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह की मौजूदगी में सतपाल बीजेपी में शामिल हो गए। इस मौके पर राजनाथ ने कहा कि सतपाल के आने से बीजेपी को उत्तराखंड में मजबूती मिली है। मैं सतपाल जी का पार्टी में स्वागत करता हूं।
कांग्रेस में टिकटों के बंटवारे को लेकर लड़ाई पहले से ही चल रही थी जो अब खुलकर सामने आ गई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत से मनमुटाव की खबरों के बाद आखिर सतपाल महराज ने कांग्रेस को अलविदा कह ही दिया। हरीश रावत के रवैये को लेकर सतपाल लगातार नाराज चल रहे थे।
सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत उत्तराखंड सरकार में मंत्री है। गढ़वाल मंडल में सतपाल का खासा असर माना जाता है। हरीश रावत के सीएम बनने के बाद सतपाल महाराज को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का वादा किया गया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। साथ ही हाल ही में सतपाल महाराज की पत्नी से बागवानी मंत्रालय लापस ले लिया गया था और हरक सिंह रावत को दे दिया गया था। 

खबर यह भी है कि सतपाल महाराज के साथ उत्तराखंड से कांग्रेस के 6 विधायक जा सकते है। यदि ऐसा होता है तो राज्य में कांग्रेस की सरकार अल्पमत में आ सकती है। 

No comments:

Post a Comment