Sunday 1 December 2013

जायसवाल:गोधरा का कुख्यात(नरेंद्र मोदी) देश की सत्ता का ख्वाब देख रहा है

जायसवाल:गोधरा का कुख्यात(नरेंद्र मोदी) देश की सत्ता का ख्वाब देख रहा है

sriprakash jaiswal again give disputed statements

नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि गोधरा का कुख्यात देश की सत्ता का ख्वाब देख रहा है। ऐसे शख्स को नेतृत्व संभालने की जिम्मेदारी देना भाजपा के दिवालियापन की निशानी है।

जायसवाल रविवार को कांग्रेस के छावनी विधानसभा क्षेत्र कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे।

कोयला मंत्री ने कहा कि जिसे देश के सद्भाव और संविधान की जानकारी नहीं है, वह प्रधानमंत्री कैसे बन सकता है। देश का नेतृत्व वही कर सकता है, जिसका जीवन बेदाग हो और सभी वर्गों को साथ लेकर चल सके।



उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने बहुत सोच-समझकर पंडित जवाहर लाल नेहरू को प्रधानमंत्री के लिए नामित किया था। दुर्भाग्य से आज सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाले लोग विरोध कर रहे हैं।

श्रीप्रकाश ने कहा कि देश की अवाम जान गई है कि कौन बेहतर नेतृत्व दे सकता है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री ने कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है, जिसके पास नेतृत्व की क्षमता है। ऐसी विचारधारा किसी पार्टी के पास नहीं है।

No comments:

Post a Comment