Friday 27 September 2013

हिंदुस्तान का GOOGLE BOY है 6 साल का कौटिल्य

हिंदुस्तान का GOOGLE BOY है 6 साल का कौटिल्य

Tag:  गूगल ब्वॉय, GOOGLE BOY, हिंदुस्तान का गूगल ब्वॉय, कौटिल्य, करनाल, हरियाणा
हिंदुस्तान का GOOGLE BOY है 6 साल का कौटिल्य














नई दिल्ली: कहते हैं होनहार वीरवान के होत चिकने पात। हरियाणा के करनाल जिले के कोहण्ड गांव का रहने वाल करीब छह साल बालक कौटिल्य अद्भुत दिमाग का धनी है। कौटिल्य देश-विदेश के भूगोल और सामान्य ज्ञान के बारे में ऐसे बताता है कि बड़े-बड़े के छक्के छूट जाएंगे।

इस बालक की उम्र अभी सिर्फ 5 साल आठ महीने ही है, लेकिन उससे कहीं से कुछ भी पुछ लो, वह उस सवाल का एक दम सटीक जवाब देता है। कौटिल्य को दुनिया के देश और प्रदेश की जानकारी जुबानी याद है।

पहली क्लास में पढ़ने वाला कौटिल्य से किसी भी नदी, पहाड़, राज्य, नामचीन हस्तियों आदि के बारे में पूछने पर, वह पलक झपकते ही उसका जवाब दे देता है। उससे किसी भी देश के बारे में पूछें, वह तुरंत बता देता है। कौटिल्य के इस ज्ञान से उसके परिवार वाले भी हैरान हैं। उसे खगोलशास्त्र के बारे में भी पूरी जानकारी है। कौटिल्य बड़े होकर नाम कमाना चाहता है।

गूगल ब्वॉय कौटिल्य का इंटरव्यू देखने के लिए इस लिंक पर जाएं

No comments:

Post a Comment