Thursday 22 August 2013

भारतीय गोलीबारी में दो सैनिकों की मौत: पाकिस्तान


भारतीय गोलीबारी में दो सैनिकों की मौत: पाकिस्तान 

 इस्लामाबाद, 22-08-13 11:27 PM
 
 
Image Loading
 
पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को दावा किया कि कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों की गोलीबारी में उसके दो सैनिकों की मौत हो गई। सेना ने कहा कि नियंत्रण रेखा पर टटटा पानी सेक्टर में शाम भारतीय सैनिकों की ओर से बगैर उकसावे के हुई गोलीबारी में एक सैनिक की मौत हो गई और दो घायल हो गए। इससे पहले दिन में पाकिस्तानी सेना ने कहा था कि रावलकोट के पास नियंत्रण रेखा के राखीकाहरी सेक्टर में हुई। एक अधिकारी ने कहा कि सिपाही हबीब की इस गोलीबारी में मौत हो गई। भारतीय सैनिकों की गोलीबारी में कल पाक सेना के कैप्टन की मौत हुई थी। पाकिस्तान ने भारतीय उपउच्चायुक्त को विदेश मंत्रालय बुलाकर इस घटना पर विरोध जताया। ताजा घटना से थोड़ी देर पहले पाकिस्तानी संसद के निचले सदन ने एक प्रस्ताव पारित कर कैप्टन की मौत को आक्रामक कार्य बताया।

365 भारतीय बंदियों को रिहा करेगा पाकिस्तान
इस्लामाबाद, 22-08-13 09:58 PM

पाकिस्तान ने सद्भावना का परिचय देते हुए 365 भारतीय कैदियों को मुक्त करने का फैसला लिया है। पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने गुरुवार को यह घोषणा की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मंत्रालय के हवाले से कहा है कि मुक्त किए जाने वाले कैदियों में 34० मछुआरे तथा नावों का संचालन करने वाले 25 अन्य सदस्य शामिल हैं। इन सभी भारतीय कैदियों ने अपनी कैद पूरी कर ली है, इसलिए उन्हें शनिवार को वाघा सीमा के रास्ते भारत वापस भेजा जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि इन कैदियों में आठ किशोर भी शामिल हैं, जो कराची के युवा अपराधी औद्योगिक स्कूल में बंद हैं। पाकिस्तान द्वारा भारतीय कैदियों को मुक्त करने का निर्णय ऐसे समय में आया है, जब सीमा पर गोलीबारी के चलते परमाणु शक्ति संपन्न दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ चुका है। दोनों देशों के बीच सामुद्रिक सीमा तय न होने के कारण भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे के मछुआरों को अक्सर गिरफ्तार करते रहते हैं। इससे पहले दोनों देशों ने इस मुद्दे पर कई चरणों में बातचीत की थी, लेकिन किसी समाधान तक नहीं पहुंचा जा सका। पाकिस्तानी प्राधिकरण ने भारतीय अधिकारियों को भारतीय कैदियों को मुक्त किए जाने के अपने फैसले के बारे में पहले ही बता दिया है।

No comments:

Post a Comment